सिटी मोन्टेसरी स्कूल का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया

 

गौचर/चमोली। गौचर स्थित सिटी मोन्टेसरी स्कूल का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट एवं कर्णप्रयाग की प्रमुख चन्द्रेश्वरी रावत ने मां सरस्वती के चित्र पर मालार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंजू बिष्ट ने कहा कि शिक्षा के जरिए ही सामाजिक विकास की नीव मजबूत हो सकती है। साथ ही साथ आर्थिक विकास को भी बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने आह्वान किया कि संस्कार युक्त शिक्षा दी जाए जिससे एकता एवं अखंडता को मजबूती प्रदान की जा सके। उन्होंने विद्यालय भवन के सुधारीकरण के लिए 2.50 लाख देने की भी घोषणा की।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। विद्यालय के अध्यक्ष अजय किशोर भण्डारी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया कार्यक्रम का संचालन सुनेहा नेगी एवं विशाल बिष्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम को अभिभावक संघ अध्यक्ष रेखा शैली, उपाध्यक्ष जसोदा मल्ल , महावीर नेगी, समेत कई अन्य लोगों ने संबोधित किया। इस मौके पर प्रिंसिपल योगेंद्र बर्त्वाल, लक्ष्मण सिंह राणा, सुरेन्द्र लाल,कमलकांत कांडपाल, विपुल रावत, उमेश यादव, गुरुदीप आर्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *