उत्तराखंड। उत्तराखंड सरकार का उद्देश्य ऐसा सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाना है, जहां किसी भी बेटी को अवसरों की कमी के कारण पलायन के लिए मजबूर न होना पड़े। चम्पावत की मातृशक्ति विकास की मुख्यधारा में नेतृत्वकर्ता के रूप में आगे बढ़े और प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए, इसी दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी ली। बाल विकास विभाग के स्टॉल पर मुख्यमंत्री ने नन्हीं बच्चियों के साथ केक काटकर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया।

इस अवसर पर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को मुख्यमंत्री की ओर से उपहार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम ने महिला सशक्तीकरण, बालिकाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
