हरिद्वार, कनखल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जगद्गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति तथा जनकल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संतों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। उन्होंने प्रदेश के समग्र विकास, नागरिकों के कल्याण और उत्तराखंड की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।
भेंट के दौरान आध्यात्मिक एवं सामाजिक विषयों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना करते हुए संत समाज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
