मुख्यमंत्री धामी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

 
देहरादून।  उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 75 मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह में  सम्मानित किया। ये कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मानित हो रहे सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थी राज्य के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय के साथ ही इन विद्यार्थियों ने उत्तराखंड का मान भी बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री  ने कहा कि  प्रदेश में 226 विद्यालयों को पीएम श्री विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। 500 विद्यालयों में वर्चुअल कक्षाएं संचालित की जा रही हैं तथा 840 नए विद्यालयों में हाइब्रिड मोड में स्मार्ट क्लासरूम भी स्थापित किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। सरकार द्वारा क्वालिटी एजुकेशन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी सरकारी विद्यालयों में एन.सी.ई.आर.टी. की पाठ्य पुस्तकें अनिवार्य की गई हैं।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों का भी विस्तार से जिक्र किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

One thought on “मुख्यमंत्री धामी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *