मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 7 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी,अल्मोड़ा,पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर में कई निर्माण कार्य बढ़ेंगे आगे

 

देहरादून। मुख्यमंत्री धामी की और से की गई घोषणाओं के तहत विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन  के लिए  लगभग 07 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री धामी ने संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग के अन्तर्गत जनपद अल्मोड़ा में प्राचीन रूद्रेश्वर मंदिर का जीर्णोद्धार व पैदल मार्ग निर्माण  के लिए  35.84 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसी क्रम में संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग के अन्तर्गत जनपद अल्मोड़ा में विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के अन्तर्गत सोमेश्वर मंदिर के सौन्दर्यीकरण  के लिए  92.12 लाख रूपये, विधासभा सोमेश्वर के अन्तर्गत ही बयालाखालसा बद्रीनाथ मंदिर में कार्य  के लिए  72.07 लाख रूपये तथा जनपद अल्मोड़ा में ही ग्राम सभा जाख-भगेतिया में स्वर्गाश्रम का सौन्दर्यीकरण  के लिए  42.18 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री धामी   ने जनपद पिथौरागढ़ में शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत ग्राम ल्न्ठयूड़ा में बहुउद्देशीय मैदान के निर्माण  के लिए  तथा चण्डाक पिथौरागढ़ में जल संचय, जल क्रीड़ा के लिए  मिनी झील का अवशेष कार्य  के लिए  01-01 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री  धामी  ने जनपद पिथौरागढ़ में पंचायतीराज विभाग के अन्तर्गत चुकानीबगर से नाजरीकोट ट्रेक रूट के निर्माण  के लिए  86.34 लाख रूपये, पिथौरागढ़ में ग्राम जारजिबली बाननी से छिपला केदार तक टै्रक रूट के निर्माण  के लिए  46 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री  धामी की और से  जनपद उधम सिंह नगर में समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र सितारगंज में पर्वतीय विकास भवन  के लिए  40 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र सितारगंज में ही बंग भवन  के लिए  91.08 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *