मुख्यमंत्री धामी ने पंचांग टेबल कैलेंडर का किया विमोचन

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में “उत्तराखण्ड़ की मिट्टी से–नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी” शीर्षक से तैयार पंचांग टेबल कैलेंडर का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विशेष कैलेंडर में तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व एवं विशेष दिवसों की विस्तृत जानकारी दी गई है। इसके साथ ही इसमें पारंपरिक त्योहारों और व्रतों को भी प्रमुखता से दर्शाया गया है, जिससे लोगों को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने में सहायक होते हैं।

इस पंचांग टेबल कैलेंडर की संकल्पना मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती द्वारा की गई है। कैलेंडर में राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और दूरदर्शी निर्णयों को भी समाहित किया गया है।

इस अवसर पर प्रो. गोविंद सिंह, दीप कोश्यारी, किशोर भट्ट सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *