भगवान श्री राम जी के रथ का बमोथ गांव में हुआ स्वागत

 

गौचर/चमोली।  विकासखंड पोखरी की ग्राम सभा बमोथ में भगवान श्री राम जी के रथ का भव्य स्वागत किया गया। ग्राम प्रधान पूनम देवी रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय लक्ष्मी चौधरी व महिला मंगल दल अध्यक्षा श्रीमती गुड्डी देवी रावत की अगुवाई में महिलाओं ने हनुमान मंदिर के समक्ष भजन कीर्तन के माध्यम से भगवान श्री राम रथ का भव्य स्वागत किया गया। तथा पूर्व प्रधान प्रकाश रावत व जयवीर सिंह ठाकुर के सौजन्य से मौजूद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर महिलाओं के अलावा अन्य लोग भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *