CDS जनरल अनिल चौहान 21 फरवरी को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में होंगे उपस्थित

श्रीनगर। भारत के द्वितीय चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम आगामी 21 फरवरी को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर का दौरा करेंगे। वह विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

उनके आगमन और कार्यक्रम की तैयारियों के लिए कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यक्रम समन्वयक प्रो. महेन्द्र प्रताप सिंह बिष्ट, कुलसचिव अनीस उज जमान, वित्त अधिकारी प्रो. एन.एस. पंवार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओ.पी. गुसांई, चीफ प्रोक्टर प्रो. दीपक कुमार, उपकुलसचिव वित्त डॉ. संजय ध्यानी, अधिशासी अभियंता प्रो. बृजेश गांगिल, जन संपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा और सहायक कुलसचिव प्रशासन सूर्य प्रकाश बादल सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न अधिकारी शामिल हुए।

विश्वविद्यालय ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन कर तैयारी पूरी कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *