देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून स्थित हाथीबड़कला के बूथ संख्या 74 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 124वें संस्करण को पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर सुना।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता, भारत के समृद्ध टेक्सटाइल सेक्टर, स्टार्टअप्स की तेजी से बढ़ती दुनिया, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और प्राचीन सांस्कृतिक पांडुलिपियों को संरक्षित करने जैसे विविध और महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
