भाई बहन की नदी में डूबकर हुई मौत

  • ऑनलाइन सामान की डिलीवरी लेने गए थे

अल्मोड़ा। बख गांव में रहने वाले भाई बहन आदित्य नेगी पुत्र स्व. नागेश नेगी और भावना नेगी पुत्री स्व. नागेश नेगी सोमवार को ऑनलाइन से आए सामान को लेने के लिए घर से सड़क तक आए थे। सामान लेने के बाद वह घर न जाकर घर के पास ही स्थित विश्वनाथ सुयाल नदी में नहाने निकल गए। इस दौरान घर वाले बाजार गए हुए थे। जब वह घर लौटे तो इसकी जानकारी परिजनों को नहीं थी कि वह कहां गए है।
जब वह दोनों देर शाम तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। लेकिन उनका कोई पता नहीं लगा तो परिजनों ने अल्मोड़ा कोतवाली में देर शाम उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत उनके फोन सर्विलांस में लगाए तो उनके फोन की लोकेशन विश्वनाथ भैसौड़ा फार्म के आस पास सुयाल नदी की मिली। जिसके बाद पुलिस ने आपदा राहत, एसडीआरएफ एवं फायर सर्विस को इसकी सूचना दी।
नदी के किनारे खोजते हुए भैसौड़ा फार्म की ओर स्थित गढ़ देवी मंदिर के पास दोनों के चप्पल एवं कपड़े मिले। जिसके बाद पुलिस ने नदी में ढूंढना शुरू किया। एसडीआरएफ टीम ने नदी में जाल फेंक खोजने की कोशिश की। पांच घंटे के बाद टीम को रात्रि 1 बजे सफलता मिली। दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला। जिसके बाद शवों की शिनाख्त बख गांव निवासी आदित्य नेगी और भावना नेगी के रूप में की गई।
दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की करवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *