पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

गौचर / चमोली।

भाजपा नगर मंडल रानीगढ़ गौचर द्वारा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा दीप प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी के नेतृत्व में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिला भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष अनूप नेगी, वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश बिष्ट, अनिल नेगी, रंजन नेगी, सरोजनी देवी, जयन्ती देवी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी का निधन प्रदेश और संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में जनसेवा और ईमानदार छवि के माध्यम से समाज में विशेष पहचान बनाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को सदैव स्मरणीय बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *