भाजपा नेता प्रतीक कालिया ने सीएम धामी से की मुलाकात, ट्रांसपोर्ट नगर स्थापना की मांग

ऋषिकेश/देहरादून

भाजपा के ऋषिकेश जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने ऋषिकेश में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना को लेकर एक पत्र भी सौंपा।

प्रतीक कालिया ने बताया कि हरिपुरकलां स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में मुख्य विषयों के प्रवक्ताओं की कमी बनी हुई है, जिससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदी, गणित और विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों की तत्काल आवश्यकता है।

उन्होंने यह भी बताया कि ऋषिकेश में ट्रांसपोर्ट नगर की अत्यंत आवश्यकता है। इसके स्थापित होने से शहर में जाम की समस्या से राहत मिलेगी और भारी वाहनों की पार्किंग की समस्या का भी समाधान हो सकेगा।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य मितीका शर्मा, पूजा ग्वाडी, लक्ष्मी जुगरान, मोहित शर्मा, धर्मेंद्र ग्वाडी और सुनील जुगरान सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *