नैनीताल। हल्द्वानी से सवारी लेकर अल्मोड़ा को जा रही केमू बस दोगांव के समीप अनियंत्रित होकर पैराफिट तोड़ खाई में गिर गई। गनीमत रही कि खाई की ओर पेड़ से टकराकर बस रुक गई, जिससे बड़ा हादसा होने टल गया। हालांकि इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। फिलहाल ज्योलीकोट और तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान कर घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाने में जुटी हुई है। वहीं बस चालक फरार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, हल्द्वानी से बस संख्या यूके-04- पीए-0954 यात्रियों को लेकर अल्मोड़ा की तरफ जा रही थी। दोगांव के पास पहुंचते ही अचानक बस चालक नियंत्रण खो बैठा। जिससे बस सड़क किनारे पैराफिट तोड़ते हुए पलट कर खाई की ओर गिर गई। जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि खाई में पेड़ों से टकराकर बस रुक गई। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।हादसा होता देख अन्य वाहन चालक और स्थानीय लोगों ने खाई में उतर कर घायलों को खाई से निकाला। सूचना के बाद ज्योलीकोट और तल्लीताल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।हादसाग्रस्त बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। यह बस 32 सीटर थी। मौके पर पहुंचे तल्लीताल थाने के एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि फिलहाल घायलों को निकाला जा रहा है। करीब आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से चोटिल है। जिनको निजी वाहनों से हल्द्वानी उपचार के लिए भिजवाया गया है। फिलहाल बस चालक का पता नहीं लग पा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।हादसे में घायल लोगों हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस यहां अस्पताल में भी पहुंची है। इनमें कुछ की हालत गंभीर भी बताई जा रही है।
Related Posts
स्वास्थ्य का फोकसः बादाम बना पसंदीदा नाश्ता
- India Today Headlines team
- January 9, 2026
देहरादून। नए साल के आगमन के साथ ही स्वास्थ्य और फिटनेस भारतीयों की प्राथमिकता […]
इंटेलिजेंट सिस्टम और एंबेडेड डिज़ाइन पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (आईएसईडी 2023) आयोजित
- India Today Headlines team
- December 15, 2023
देहरादून। डीआईटी विश्वविद्यालय, देहरादून के रजत जयंती समारोह के एक भाग के रूप में, 15 […]
यात्रा: 6 दिन मे 11 यात्रियों की मौत, लाखों यात्री कर चुके दर्शन…
- India Today Team
- May 17, 2024
चारधाम यात्रा को शुरू हुए 6 दिन हो चुके हैं। केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के […]
