स्वास्थ्य का फोकसः बादाम बना पसंदीदा नाश्ता

 

देहरादून। नए साल के आगमन के साथ ही स्वास्थ्य और फिटनेस भारतीयों की प्राथमिकता बन गई है। वजन नियंत्रण और संतुलित आहार के संकल्प के बीच, कैलिफोर्निया बादाम अब सुबह की दिनचर्या और नाश्ते में प्रमुख रूप से शामिल हो रहे हैं। सर्वे के मुताबिक, भारतीय उपभोक्ता अब धीरे-धीरे स्वास्थ्यपूर्ण विकल्प अपनाने को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसमें नियमित व्यायाम और पोषक तत्वों से भरपूर आहार शामिल हैं, जो लंबे समय तक ऊर्जा और भलाई बनाए रखते हैं।

कैलिफोर्निया बादाम 15 आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं, जिनमें हेल्दी फैट्स, फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और जिंक शामिल हैं। न्यूनतम प्रक्रिया के साथ तैयार किए जाने के कारण ये रोजाना के आहार में आसानी से शामिल हो जाते हैं।

न्यूट्रीशन कंसल्टेंट शीला कृष्णास्वामी का कहना है कि लोग अब जल्दी नतीजे देने वाले उपायों के बजाय विश्वसनीय विशेषज्ञों और न्यूट्रिशनिस्ट पर भरोसा कर रहे हैं। रितिका समद्दार, मैक्स हेल्थकेयर की रीजनल हेड डायटेटिक्स, ने बताया कि बादाम पेट भरे रखने, भूख नियंत्रित करने और पोषण संतुलित रखने के लिए आदर्श हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *