रुद्रप्रयाग । द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम में पहली बार तीर्थ यात्रियों के आंकड़े ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मदमहेश्वर धाम की यात्रा में मात्र 43 दिनों में 7 हजार 362 तीर्थ यात्रियों ने पूजा-अर्चना व जलाभिषेक कर विश्व समृद्धि की कामना की है। इस वर्ष मदमहेश्वर धाम में भारी संख्या में तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों व सैलानियों की आवाजाही होने से मदमहेश्वर घाटी के तीर्थाटन एवं पर्यटन व्यवसाय में भारी इजाफा होने के साथ मन्दिर समिति की आय में भी वृद्धि हुई है। मदमहेश्वर घाटी में मानसून के दस्तक देने के बाद मदमहेश्वर धाम पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में हल्की गिरावट देखने को मिली है, मगर आगामी 16 जुलाई से शुरू होने वाले शिव के पवित्र सावन मास में शिव भक्तों की संख्या में भारी इजाफा हो सकता है।बता दें कि इस वर्ष विगत 20 मई को द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये गये थे। अब तक 43 दिनों में मदमहेश्वर धाम में 4,227 पुरूषों, 2,842 महिलाओं, 279 नौनिहालों व 24 साधु-सन्यासियों ने मदमहेश्वर धाम पहुंच कर पुण्य अर्जित किया। मन्दिर समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्वाण ने बताया कि मदमहेश्वर धाम में पहली बार तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा सात हजार के पार पहुंचा है तथा कपाट बन्द होने तक यह आंकडा 20 हजार के पार पहुंच सकता है। स्थानीय व्यापारी भगत सिंह पंवार ने बताया कि इस वर्ष भगवान मदमहेश्वर के कपाट खुलने के बाद से ही तीर्थ यात्रियों की आवाजाही भारी संख्या में शुरू हो गयी थी तथा अभी तक निरन्तर जारी है। उन्होंने बताया कि जुलाई माह शुरू होने के बाद मदमहेश्वर धाम में आने वाले तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों व सैलानियों की आवाजाही में हल्की गिरावट तो देखने को मिल रही है, मगर सावन मास में तीर्थ यात्रियों की आवाजाही में भारी वृद्धि हो सकती है। मदमहेश्वर धाम के व्यापारी शिवानन्द पंवार ने बताया कि इस वर्ष मदमहेश्वर धाम की यात्रा के शुरूआत में तीर्थ यात्रियों की आवाजाही में भारी वृद्धि होने से मदमहेश्वर घाटी के तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय में भारी इजाफा हुआ है। मदमहेश्वर धाम की यात्रा से लौटे शिक्षाविद देवानन्द गैरोला ने बताया कि तीर्थ यात्रियों की भारी संख्या में आवाजाही होने से धाम सहित मदमहेश्वर यात्रा के आधार शिविर गौंडार, बनातोली, खटारा, नानौ, मैखम्बा व कूनचट्टी यात्रा पड़ावों पर रौनक बनी हुई है।
Related Posts
बैंक ऑफ बड़ौदा की मनमानी पर जिला प्रशासन का डंडा बुजुर्ग विधवा कमलेश व असहाय पुत्री को मिला न्याय।
- Naveen Badhani
- December 12, 2025
देहरादून। जनपद देहरादून में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा एक बुजुर्ग महिला कमलेश तथा उनकी नामिनी […]
डीएम ने नकोट स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
- Naveen Badhani
- June 20, 2026
नई टिहरी। टिहरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम नकोट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य विभाग के टाइप-ए उपकेंद्र का […]
विकासखंड कालसी में बहुउद्देशीय शिविर, जन-जन की सरकार के तहत 5 फरवरी को जन सुविधाओं का मौके पर निस्तारण
- Naveen Badhani
- February 2, 2026
कालसी। ग्राम पंचायत कोटी ग्राउंड में प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में जन-जन की […]
