जड़ी बूटी सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष बलवीर घुनियाल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

थराली :  जड़ी बूटी सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष बलबीर घुनियाल ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात की और आपदा ग्रस्त क्षेत्र की जानकारी  मुख्यमंत्री को दी .चमोली के नंदानगर में सैती लगा कूतरी और धर्मा में बादल फटने से भारी तबाही हुई है जिसमें 10 लोग मलवे में दफन हो गए .दो लोगो को  जिंदा निकाला गया  सात शव एनडीआरएफ , एसडीआरएफ पुलिस प्रशासन के द्वारा  रेस्क्यू कर निकाले गए हैं . वहीं उन्होंने बताया कि थराली , चेपड़ो ,पूर्णा  सेलखोला , ल्वाणी एवं नारायणबगड़ में आई भारी भीषण आपदा के दौरान जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो चुका है, राज्य मंत्री बलवीर घुनियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है. आपदाग्रस्त क्षेत्र में सरकार युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है. सड़कों को खोलने का काम तेजी से किया जा रहा है. गांव – गांव तक स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से बीमार लोगों का इलाज किया जा रहा है .सरकार  एवं प्रशासन के द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों तक खाद्यान्न सामग्री पहुंचाई जा रही है. देवाल – मेलखेत मोटर मार्ग सुयालकोट से पास भूस्खलन होने से सड़क बन्द हो रही है। जिससे आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या का समाधान के लिए  मुख्यमंत्री से वार्ता हुई है , जल्दी ही यहां बाईपास का निर्माण किया जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *