राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

रुद्रप्रयाग: राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

यह योजना वर्ष 2024 में कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य आगामी पांच वर्षों में देश की शीर्ष 500 कंपनियों में युवाओं को एक करोड़ सशुल्क इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराना है।

कार्यशाला का आयोजन पर्यटन विभाग के सहयोग से किया गया। इस दौरान छात्रों को योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तारपूर्वक दी गईं।

कार्यशाला के संयोजक डॉ. विक्रम भारती ने योजना के उद्देश्य, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और इससे मिलने वाले लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं एनएसएस नोडल अधिकारी श्रीकांत नौटियाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए योजना के व्यावहारिक लाभों और करियर निर्माण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने अधिक से अधिक छात्रों से इस योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनीता बिष्ट, डॉ. मकान प्रकाश, डॉ. गोपी प्रसाद, सुश्री अनीता सिंह, डॉ. विशाल दत्त, डॉ. सुरेंद्र सिंह और डॉ. रजनी राठौर सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।

इसके अलावा आदर्श, दीपक, अजय और मनीष सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर इसे सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *