गौचर/चमोली। गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों में बढ़ते तनाव को कम करने हेतु व्यक्ति विकास केन्द्र देहरादून की संस्था द्वारा यहां 8 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल गौचर में वाहिनी के सैनानी हफीजुल्लाह सिद्दीकी के मार्गदर्शन में 6 दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। इस कोर्स में 8 वीं वाहिनी के समस्त अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और अन्य सभी पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
इस 6 दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग कोर्स में योगाचार्यों द्वारा जवानों को योग व मेडिटेशन आसन, सुदर्शन क्रिया, सूर्य नमस्कार, प्रत्याहार आदि से मानसिक तनाव कम करना और सुखमय जीवन जीने के तरीके के बारे में विस्तार से बताया जायेगा।
