गौचर/चमोली। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की यहां कार्यरत 8 वीं वाहिनी में आयोजित 6 दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग कोर्स शनिवार को संपन्न हो गया। इस कोर्स में वाहिनी के 75 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया।
वाहिनी के सेनानी हफीजुल्लाह सिद्दीकी के नेतृत्व में देहरादून की व्यक्ति विशेष केन्द्र के योगा शिक्षक मनमीत अग्रवाल व सरल कुमार अग्रवाल ने वाहिनी के अधिकारियों व हिमवीरों को शारीरिक फिटनेस के गुर सिखाऐ।
समापन अवसर पर वाहिनी के सेनानी हफीजुल्लाह सिद्दीकी ने कहा कि सैन्य जीवन के तनावों को कम करने के लिऐ इस प्रकार के कार्यक्रम मील के पत्थर साबित होते हैं। द्वितीय कमान अधिकारी अतुल कुमार ने कहा कि मानव जीवन की विभिन्न कलाओं में से आर्ट ऑफ लिविंग जेसे सरल भाषा में योगा भी कहा जाता है सर्वोत्तम कला है। जिसके माध्यम से मानव जीवन में आने वाली चुनौतियों का मुकाबला कर अपने जीवन को सरल बना सकते हैं।
इस मौके पर उप सेनानी अशोक सिंह नेगी, ललित चंद्र पांडेय, हीरा राम, डॉ ब्रजेश, प्रकाश सिंह नेगी, सहायक सेनानी डॉ गोविंद, चिकित्साधिकारी बीयस के अलावा ओम हेमन्त कौसवाल, अनीता पाण्डेय आदि ने भी विचार व्यक्त किये।
