यूसीआरआरएफपी की हाई पावर कमेटी बैठक में 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी

देहरादून। आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना (UCRRFP) की हाई पावर कमेटी (HPC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना की अद्यतन भौतिक और वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 187.11 करोड़ रुपये की वार्षिक कार्ययोजना को अनुमोदन प्रदान किया गया।

बैठक के दौरान समिति ने वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए 62.19 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित वार्षिक कार्ययोजना को भी स्वीकृति दी। इसके साथ ही परियोजना के प्रभावी संचालन के लिए तैयार परियोजना संचालन दिग्दर्शिका, फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम मैनुअल तथा विभिन्न प्रपत्रों और दिशानिर्देश पुस्तिकाओं को भी मंजूरी दी गई।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए ग्राम स्तर पर स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं तैयार की जाएं, ताकि ग्रामीणों को इस योजना का अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए परियोजना के माध्यम से बारानी कृषि को अधिक सक्षम और टिकाऊ बनाना बेहद जरूरी है।

उन्होंने संबंधित विभागों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि परियोजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंचे और किसानों को जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *