गौचर/चमोली।
विकासखंड पोखरी की ग्राम सभा बमोथ में स्थित मातृ शिशु कल्याण केन्द्र पर प्राथमिक उपचार की दवाइयां उपलब्ध होने से ग्रामीण अच्छा खासा फायदा ले रहे हैं।
ग्राम प्रधान पूनम रावत, पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, पूर्व ग्राम प्रधान सैनानी प्रसाद चमोली, पूर्व वन पंचायत सरपंच सुधीर नेगी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप लखेड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता धीरेन्द्र चौधरी, जगमोहन भट्ट आदि ने कहा कि गांव में संचालित मातृ शिशु कल्याण केन्द्र में गांववासी प्राथमिक उपचार की दवाइयों बुखार, ज़ुकाम, कमर दर्द आदि मिलने से अच्छा खासा फायदा ले रहे हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पोखरी व चमोली मुख्यालय से सुगर टेस्ट आदि प्राथमिक उपचार के उपकरण भी मुहैया करा दे तो ग्रामीणों को ए. एन .एम. सेंटर से गांव में ही ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार की अच्छी सुविधा उपलब्ध हो सकती है। जनप्रतिनिधियों ने सीएमओ चमोली से मातृ शिशु कल्याण केन्द्र बमोथ में पाठक गेट लगाये जाने की मांग भी की गई है।
एएनएम सेंटर की प्रभारी सी. एच. ओ. दीक्षा ने बताया कि सेंटर में प्राथमिक उपचार की सभी दवाइयां उपलब्ध है। जो नहीं होती है तो उसे लेने गोपेश्वर अथवा पोखरी सीएचसी में जाना पड़ता है।
