हरिद्वार। पुलिस प्रशासन पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायकों ने कार्यकर्ताओ के साथ बहादराबाद थाने पर धरना दिया। इस दौरान ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि बीजेपी सरकार हठधर्मिता से कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डरा धमकाकर बीजेपी में शामिल कराया जा रहा है। जिला पंचायत चुनाव में चुनाव में विजयी हुए निर्दलीय और कांग्रेस प्रत्याशियों को मुकदमों का डर दिखाकर बीजेपी में शामिल किया गया। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि उनकी विधानसभा के लोगों को अधिक परेशान किया जा रहा है। बीती रात एक कार्यकर्ता के घर पुलिस भेजकर बच्चो को धमकाया गया। जनता का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शोषण के खिलाफ सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ी जाएगी। धरना देने वालों में भगवानपुर विधायक ममता राकेश, पूर्व राज्यमंत्री चौधरी किरणपाल बाल्मिकी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली, राजबीर सिंह चौहान, सुधीर चौधरी, विजयपाल, अर्जुन, अनुज सिंह चौहान, आकाश, सलीम, अजय प्रताप, मदन सिंह, शोभाराम, करण पाल, रामपाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य साधुराम चौहान, फुरकान, गुलशन अंसारी, राजकुमार सैनी, अजय प्रताप, हेमा नेगी, अमित सैनी, अनुज गोस्वामी, सतेंद्र प्रधान, नूर अली आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
Related Posts
प्रतापनगर के प्रथम विधायक फूल सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि
- India Today Headlines team
- February 9, 2026
नई टिहरी। जनपद के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले तथा प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के […]
आज का राशिफल
- India Today Headlines team
- June 25, 2023
मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन फायदेमंद […]
भाजपा के नये अध्यक्ष ने किया कार्यभार ग्रहण, राष्ट्रीय नेतृत्व का जताया आभार
- India Today Headlines team
- July 30, 2022
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी(#BJP) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज एक सादे समारोह […]
