देहरादून। कनाडा में रह रहे बेटे का मित्र बताकर साढे नौ लाख रूपये की ठगी करने वाले को एसटीएफ टीम ने राजस्थान से गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया। जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एक प्रकरण साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन को प्राप्त हुआ। जिसमें अज्ञात व्यक्तियों द्वारा शिकायतकर्ता पटेलनगर देहरादून निवासी को फोन कॉल द्वारा धोखा धड़ी करके 9,40,000 रूपये ठगे गये हैं। शिकायतकर्ता की पत्नी को 09.जून 2023 को एक नंबर से फोन कॉल आया कि वह उसके बेटे हरप्रीत का दोस्त सरब बोल रहा है जो कि कनाडा रहता है। जिससे कि परिवार के लोग परिचित हैं उससे बात की तो सरब के द्वारा कहा गया कि वह एकजमीन लेना चाहता है ओर उसका बजट 80 लाख रूपये तक हैं और उसने 15 लाख रूपये की ट्रांसफर रसीद भेजी परंतु खाते में रकम नहीं आयी। फिर कुछ समय बाद आरोपी का फोन आता है कि आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, में 2,50,000 रूपये ट्रैवल एजेन्ट गुरू चरण सिंह निवासी कीर्तीनगर, दिल्ली को दे दो उसकी मां बहुत बीमार है। पीडित विश्वास करते हुये 09 जून 2023 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पटेलनगर देहरादून की एटीएम मशीन में ट्रैवल एजेन्ट द्वारा दिये गये खाते मे नगद जमा करा दिये। इसी प्रकार से भिन्नकृभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 9 लाख 40 हजार रूपये की धोखाधडी कर लेने सम्बन्धी शिकायत के आधार पर पटेल नगर पुलिस स्टेशन, मुकदमा दर्ज कर तथा जांच साइबर क्राईम थाने के दरोगा के सुपुर्द की गयी। मुकदमें में ठग के विरुद्ध कार्यवाही हेतु गठित टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त मोबाईल नम्बर, तथा आरोेपी द्वारा पीडित से प्राप्त धनराशि की जानकारी प्राप्त की गयी तो प्रकाश में आया कि आरोपी द्वारा पीडित से कनाडा में रह रहे बेटे का दोस्त बताकर भारत में जमीन खरीदने का झांसा देकर लाखो रूपये ट्रांसफर के फर्जी मैसेज भेजकर व यकीन दिलाकर विभिन्न खातो में रूपये मंगाकर लाखो की धोखाधडी की गयी। तकनीकी विश्लेषण के बाद प्रकाश में आया कि संदिग्ध ठग का राजस्थान से सम्बन्ध होना पाया गया जिसमें टीम को सम्बन्धित स्थानों को रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण कर साक्ष्य एकत्रित करते हुये पूर्व में मुकदमें में एक आरोपी धर्मेन्द्र कुमार पुत्र सियोजीराम निवासी लोसेल, तहसील दतारामगढ़, जिला सीकर, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया था। तत्पश्चात मुकदमें में सह आरोपी किशोर कुमार पुत्र साबरमल निवासी असुला मोहल्ला, लोस थाना लोसल जिला सीकर राजस्थान को कैथल राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। अभियुत्त के पास से घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल फोन बरामद किये गये। किशोर कुमार उपरोत्तफ के विरुद्ध थाना साईबर क्राईम कैथल में 27 लाख की धोखाधड़ी के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज है।
Related Posts
हरिद्वार: इलेक्ट्रिक पंखों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर बीआईएस का उद्योग मंथन
- Naveen Badhani
- July 19, 2026
हरिद्वार। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) देहरादून शाखा कार्यालय ने एसएमएयू इंटरनेशनल इंडस्ट्री एंड […]
बिजपुर में आस्था के महाकुंभ के साथ संपन्न हुई नागराजा की दुधगाडू देव जातरा, माखन के टीके से भक्तों को मिला आशीष
- Naveen Badhani
- December 15, 2025
नई टिहरी। जनपद के प्रतापनगर विकासखंड अंतर्गत पट्टी उपली रमोली अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक […]
भराड़ीसैंण में विधानसभा बजट सत्र की तैयारियां पूरी, पुलिस बल को दी गई विशेष ब्रीफिंग
- Naveen Badhani
- March 8, 2026
भराड़ीसैंण/चमोली।भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में 9 मार्च से शुरू होने वाले उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र के दृष्टिगत […]
