Your Website Description

दीदी-वैणी योजना पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, सभी महिलाओं को लाभ देने और दूसरी किस्त दिसंबर में देने की मांग

देहरादून। दीदी-वैणी योजना को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर चुनावी लाभ के लिए महिलाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने मांग की कि योजना का लाभ प्रदेश की सभी पात्र महिलाओं को दिया जाए और 10 हजार रुपये की दूसरी किस्त दिसंबर में ही महिलाओं के खातों में भेजी जाए। इस दौरान पार्टी ने पोस्टर जारी कर भाजपा पर निशाना साधा, जिस पर लिखा था- ‘अपनी भूली को 210 करोड़ और हमारी बहनों को 10 हजार।’

बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा को पांच साल तक महिलाओं की आर्थिक परेशानियां नजर नहीं आईं, लेकिन चुनाव नजदीक आते ही महिला सशक्तीकरण की याद आने लगी। उन्होंने कहा कि सरकार को एकमुश्त सहायता के बजाय महिलाओं को हर महीने सम्मान राशि देनी चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने योजना के लाभार्थियों की संख्या पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में करीब 43 लाख बालिग महिलाएं हैं, जबकि केवल 5.23 लाख महिलाओं को योजना के लिए चुना गया है। उन्होंने बाकी महिलाओं को योजना से बाहर रखने पर सवाल उठाए।

प्रीतम सिंह ने भाजपा पर महिलाओं के सम्मान के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। वहीं, डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि महिलाओं का वास्तविक सशक्तीकरण रोजगार और स्थायी आर्थिक सुरक्षा से संभव है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार बनने पर सभी महिलाओं को हर महीने महिला सम्मान राशि दी जाएगी और बेरोजगार परिवारों को रोजगार से जोड़ने की व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *