समाज कल्याण विभाग द्वारा गौचर मेले में गोष्ठी आयोजित की गई।

देवेंद्र गुसाईं गौचर:  चमोली गौचर मेले में आज दोपहर मेला मंच पर समाज कल्याण विभाग की ओर से गोष्ठी आयोजित की गई।यह गोष्ठी मेलाधिकारी सोहन सिंह रांगड के दिशा-निर्देश में आयोजित की गई जिसमें समाज कल्याण विभाग के जिला समाज कल्याण अधिकारी धन्जय लिंगवाल ने राज्य व केंद्र सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति, आवासीय, पेंशन आदि योजनाओं व उनके अनुदान के बारे में विभागीय अधिकारियों और वक्ताओं ने विस्तार पूर्वक जानकारी कारी दी।

साथ ही नशा उन्मूलन पर ड्रामेटिक फिल्म के माध्यम से जन जागरुकता किया गया व पर्यावरण संरक्षण का भी आवाहन किया।गोष्ठी में देवी लाल भारती, विनीता देवी,डी एस बर्तवाल,शुक्रु लोहिया सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद थे।

कृषि गोष्ठी 

  मेला मंच पर कृषि गोष्ठी का आयोजन अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश के दिशा-निर्देश में कृषि व भू संरक्षण विभाग द्वारा किया गया।

गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र ग्वालदम की वैज्ञानिक डां हिना कौसर व डां दिप्ती कोठारी ने विस्तार पूर्वक फसली रोगों के बारे में जानकारी देकर उनके रोक थाम व निवारण के लिए रासायनिक कीटनाशकों के उपयोग व शारीरिक श्रम को करने के लिए तकनीकी रूप से करने के लिए कृषि यंत्रों के प्रयोग से कृषि उधमिता की आधारशिला को मजबूत करने की बात कही

साथ ही जिला कृषि व भू संरक्षण अधिकारी अश्वनी गौतम ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित मिशन मिलेट व अन्य संचालित अनुदानित योजनाओं के साथ कृषि यंत्रों के पर मिल रहे अनुदान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी यांत्रिक करने के प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर गोष्ठी में मेलाधिकारी सोहन सिंह रांगड मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य झिरकोटी शैलेंद्र नेगी,जयकृत बिष्ट, दर्शन कंडारी, विभागीय अधिकारियों/कर्मचारीयों में राजन गुसांई, आदि मौजूद  रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *