टिहरी। विकासखंड जौनपुर के ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ में राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण कार्यक्रम के तहत सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने जन जागरूकता रैली निकालकर लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ एजुकेटर फूल दास ने छात्रों को कुष्ठ रोग के लक्षण, बचाव और उपचार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एमडीटी (MDT) नामक दवा से कुष्ठ रोग का पूर्ण उपचार संभव है और सरकार इसके लिए निरंतर जन जागरूकता अभियान चला रही है।
