जिला कांग्रेस कमेटी ने 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोडो अभियान को शुरू करने का लिया निर्णय

 

गोपेश्वर/चमोली।

पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में कहा गया है कि 26 जनवरी को जिला मुख्यालय गोपेश्वर से शुरू होकर कांग्रेस पार्टी का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान प्रत्येक ब्लॉक, नगर व घर घर तक चलाया जाऐगा। बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिऐ पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई तथा सभी से इस कार्यक्रम में जी जान से जुट जाने की अपील की गई है। इस मौके पर ब्लाक व नगर कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्षों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश नेगी, जनपद चमोली के प्रभारी प्रदीप थपलियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, सेवा दल यंग ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष अजय किशोर भंडारी, पीसीसी सदस्य एवं यूथ कांग्रेस जिला प्रभारी संतोष, हरिकृष्ण भट्ट, ईश्वरी मैखुरी, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस इन्दू पंवार, नगर अध्यक्ष रजनी लिंगवाल, जिला अध्यक्ष उषा रावत, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष राजेश्वरी नेगी, रैजा चौधरी, लीला रावत, महामंत्री मुन्नी देवी, जिला सचिव भजनी बिष्ट, मदनलाल टम्टा, शिव लाल भारती, सुरेन्द्र रावत, सुनील शाह, ताजवर कनवासी, विपुल नेगी, विक्रम बिष्ट, योगेन्द्र सिंह, अरविंद नेगी, गजपाल सोनी, नरेन्द्र भारती, महावीर नेगी, गिरीश शाह, हरीश नयाल, नागेन्द्र रावत, गौरव कपूर, विभांशु वर्त्वाल, दर्शन रावत, नरेन्द्र रावत, एमयल राज आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *