विकासखंड पोखरी के सूगी गांव में पांच दिवसीय शनिदेव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह हवन एवं भंडारे के साथ संपन्न हुआ

 

गौचर/चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

विकासखंड पोखरी के सूगी गांव में सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह खत्री के सौजन्य व समस्त सूगी गांववासियों के सहयोग से आयोजित शनिदेव महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का पांच दिवसीय समारोह आज गुरुवार को हवन यज्ञ तथा विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ।

सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह खत्री के सौजन्य व समस्त सूगी गांववासियों, युवक मंगल दल, महिला मंगल दल के सहयोग से आयोजित शनिदेव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जहां विद्वान पंडितों आचार्य परशुराम खाली, नील कंठ खाली व राकेश खाली द्वारा शनिदेव महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक अनुष्ठान किया गया वहीं स्थानीय रंग कर्मियों द्वारा मंदिर परिसर में मनमोहन लोकगीत व नृत्य तथा भजन कीर्तन के माध्यम से समारोह में आये श्रद्धालुओं का खूब मनोरंजन भी किया गया।

समापन के मौके पर ग्राम प्रधान स्मिता देवी खत्री, लक्ष्मण खत्री, सुभाष खत्री, विनोद खत्री, महिला मंगल दल अध्यक्षा पदमा देवी, रजनीश खत्री, सुरेन्द्र सिंह नेगी, नरेन्द्र नेगी, ज्ञान सिंह खत्री, पान सिंह खत्री, यशराज खत्री, देवेंद्र खत्री, वीरेंद्र खत्री, गोकुल चौहान, शिशुपाल चौहान, बलवीर नेगी, राम सिंह, कमल खत्री, हुकम सिंह खत्री, हर्षवर्धन खत्री, देवेंद्र खत्री आदि जनप्रतिनिधि व भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *