देहरादून। भारत की अग्रणी टेलिकम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर भारती एयरटेल (एयरटेल) ने देहरादून में अपनी अत्याधुनिक 5G सेवाओं को शुरू करने की घोषणा की। जैसे जैसे कंपनी अपने नेटवर्क का निर्माण और रोल आउट पूरा कर रही है, एयरटेल 5जी प्लस सेवाएं चरणबद्ध तरीके से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगी। 5G- सक्षम डिवाइस वाले ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के तेज Airtel 5G प्लस नेटवर्क का उपयोग तब तक कर सकते हैं जब तक कि रोलआउट अधिक व्यापक न हो जाएं। Airtel 5G सेवाएं वर्तमान में देहरादून के ट्रांसपोर्ट नगर, चंद्रबनी, बालावाला,मियांवाला, देहराखास, पटेल नगर, पलटन बाजार, निरंजनपुर, सेवला कलां, गढ़वाली कॉलोनी, सौंधों वाली, अमन विहार, न्यू रोड, रेस कोर्स, मोथरोवाला, एकता विहार, चकराता रोड, राजपुर रोड, प्रेमनगर में उपलब्ध हैं।एयरटेल आने वाले समय में पूरे शहर में अपनी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। लॉन्च के अवसर पर बोलते हुए, सोवन मुखर्जी, सीईओ, भारती Airtel, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड ने कहा, कि मैं देहरादून में Airtel 5G प्लस के लॉन्च की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं। देहरादून के एयरटेल के ग्राहक अब मौजूदा 4G स्पीड से 20-30 गुना अधिक तक की गति के साथ एक अल्ट्राफास्ट नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं। हम पूरे शहर में इसका विस्तार करने की प्रक्रिया में हैं जो हमारे ग्राहकों को गेमिंग, मल्टीपल चौट, इंस्टेंट फोटो अपलोड और एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग जैसी गतिविधियों के लिए सुपरफास्ट एक्सेस प्रदान करेगा। सम्पूर्ण एयरटेल सर्विस पोर्टफोलियो को Airtel 5G प्लस का लाभ मिलेगा। इसके अलावा, यह एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, मल्टीपल चैट, इंस्टेंट फोटो अपलोड और अन्य गतिविधियों के लिए अविश्वसनीय रूप से तेज एक्सेस सक्षम करेगा। इस लॉन्च के परिणामस्वरूप, एयरटेल 5जी प्लस भारत में मोबिलिटी, लॉजिस्टिक्स, मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। बीते एक वर्ष में विभिन्न प्रकार के उन बेहद असरकारक उपयोग के मामलों में Airtel ने 5G की अपनी क्षमता प्रदर्शित की है, जो हमारे व्यक्तिगत जीवन और बिजनेस करने के तरीके दोनों को बदल देंगे। हैदराबाद में भारत के पहले लाइव 5G नेटवर्क, भारत के खेल को बदलने वाले ऐसे क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच का 5G पावर्ड होलोग्राम, जो उस समय खेला गया, जब उसकी टीवी कवरेज नहीं हुई थी, भारत की पहली 5जी कनेक्टेड एम्बुलेंस का निर्माण और कारखाने की उत्पादकता बढ़ाने के लिए बॉश के परिसर में भारत का पहला निजी 5G नेटवर्क स्थापित करना, हर जगह एयरटेल 5जी इनोवेशन के मामले में आगे रहा है।
Related Posts
Swiggy पार्टनर्स ने सम्मानजनक स्वच्छता के लिए इन-ऐप फीचर का उपयोग किया, दर्ज हुए 60,000 से अधिक सर्च
- Naveen Badhani
- November 20, 2025
नई दिल्ली। Swiggy ने सुलभ इंटरनेशनल के साथ अपनी साझेदारी और अपने इन-ऐप फीचर की […]
TECNO Spark Go 3 लॉन्च : रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए दमदार और टिकाऊ स्मार्टफोन
- Naveen Badhani
- January 16, 2026
नई दिल्ली। हर दिन एक जैसा नहीं होता। इसी सच्चाई को ध्यान में रखते हुए […]
Golden Girl मानसी नेगी का चीन में बजा डंका
- Naveen Badhani
- August 5, 2023
देहरादून । देशभर में ‘गोल्डन गर्ल’ के नाम से मशहूर उत्तराखंड के चमोली जिले की […]
