देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से मसूरी विंटर कार्निवाल के अंतर्गत साइकिल रैली का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मसूरी विंटर कार्निवाल पर्यटन को बढ़ावा देने वाला उत्सव है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह साइकिल रैली देहरादून से मसूरी तक होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड का नैसर्गिक सौन्दर्य पर्यटकों को आकर्षित करता है। राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में सड़क, हवाई एवं रेल कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। राज्य में नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित किए जा रहे हैं।इस अवसर पर जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, अपर जिलाधिकारी के के मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल चौहान, जिला कमांडेंट होमगार्ड डॉ. राहुल सचान उपस्थिति थे।
Related Posts
रायफल फंड से 06 असहाय, निर्बल लोगों को प्रदान की 1.50 लाख की आर्थिक सहायता:DM
- India Today Headlines team
- July 7, 2025
देहरादून: मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बंसल जनपद में असहाय, अक्षम और […]
विभागों की खर्च की मॉनिटरिंग के लिए परफोर्मा तैयार करने के सीएस ने दिए निर्देश
- India Today Headlines team
- November 20, 2022
देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में वित्तीय वर्ष 2022-23 के […]
एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में नए सत्र की शुरुआत, शहर का पहला एआई इंटीग्रेटेड स्कूल बना
- India Today Headlines team
- April 11, 2026
देहरादून: एडिफाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून में शैक्षणिक सत्र 2026–27 का शुभारंभ उत्साह और नवाचार के […]
