गौचर/चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
जनपद चमोली में दशोली विकासखंड के अन्तर्गत पीपलकोटी सैमलडाला में सात दिवसीय बंड विकास मेला का शुभारंभ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रारंभ हुआ।
मेला का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि थराली के विधायक भोपाल राम टम्टा व भाजपा जिला अध्यक्ष रामेश मैखुरी व विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, दशोली विकासखंड प्रमुख बिनीता देवी, सैंजी वार्ड सदस्य दीपा देवी ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
इस अवसर पर बंड विकास मेला अध्यक्ष शम्भू प्रसाद सती, बंड विकास संगठन के समस्त पदाधिकारियों द्वारा मेले में आये अतिथियों का स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा मेले में लगे विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी व स्वयं सहायता समूहों के स्टालों का निरीक्षण किया गया। मुख्य अतिथि के साथ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरक सिंह नेगी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष तारेंद थपलियाल, वर्तमान जिला उपाध्यक्ष मनोज भंडारी, जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा, दुग्ध संघ के जिलाध्यक्ष धन सिंह नेगी, वरिष्ठ भाजपा नेता सतेश्वर प्रसाद सती, जिला पंचायत सदस्य व दशोली मंडल अध्यक्ष विक्रम बर्त्वाल, लुहां दशोली वार्ड से क्षेत्र पंचायत सदस्य मीना बिष्ट, हरिबोधिनी खत्री, पंडित कुशला नन्द सती, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीरजा पंवार, पूर्व जेष्ठ प्रमुख अयोध्या हटवाल, हरीश पुरोहित, भरत राणा, मंडल महामंत्री दीपक पन्त, शिवम सती, अरूण राणा, विनोद बंडवाल, रोविन पंवार, मयंक हटवाल, सौरभ चौहान, कुलदीप कुमार, राकेश खनेड़ा आदि मौजूद थे।
