भारत-चीन सीमा सुमना में दिखे दुर्लभ प्रजाति के हिम तेंदुए।

 

गौचर। उच्च हिमालयी क्षेत्र में भारत-चीन सीमा पर सुमना के पास दुर्लभ प्रजाति के हिम तेंदुओं के जोड़े दिखे हैं। सीमा पर गश्त कर रहे आईटीबीपी के जवानों ने इनकी तस्वीर मोबाइल के कमरों में कैद की हैवन विभाग इसे लेकर काफी उत्साहित है।

हिम तेंदुए उच्च हिमालयी क्षेत्र में पाए जाते हैं। इनको दुर्लभ प्रजाति में शामिल किया गया है। वन विभाग के अनुसार हिम तेंदुओं का जोड़े में दिखना शुभ संकेत है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अनुसार भारत-चीन सीमा पर सुमना के पास सड़क पर हिम तेंदुओं का जोड़ा दिखा है।

यहां आईटीबीपी के जवानों ने मोबाइल से उनकी फोटो ली है। इस क्षेत्र में आम लोगों को जाने की अनुमति नहीं है। प्रशासन की अनुमति के बाद ही यहां जाया जा सकता है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि तस्वीर तीन दिन पहले ली गई है।

बताया कि जनवरी माह में भी हिम तेंदुओं का जोड़ा नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के ट्रैप कैमरों में कैद हुआ था। यह एक दुर्लभ प्रजाति का वन्य जीव है। इनका क्षेत्र में दिखाई देना पार्क प्रशासन के लिए शुभ संकेत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *