चमोली।
उत्तराखंड के चमोली जिले के गांवों में आजकल पांडव लीला का आयोजन अनुष्ठान जोर शोरों पर हो रहा है। गोपेश्वर के निकट किरोड़ी नारायण गांव में 18 वर्षों बाद पांडव नृत्य विधान और पूजा अर्चना के साथ आरंभ हुआ।
संस्कृति, आस्था और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चमोली के किलौंडी नारायण गांव में आयोजित पांडव लीला नृत्य को देखने के लिये भारी संख्या में आस्थावान जुट रहे हैं। ग्राम प्रधान दीपक असवाल, पांडव नृत्य लीला आयोजन समिति के अध्यक्ष नन्दन सिंह ने बताया कि इस धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान में सभी ग्रामीण मिल जुलकर इस धर्म कार्य में प्रतिभाग कर रहे हैं। दीपावली के बाद आयोजित इस धार्मिक कार्य क्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं
