देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों के साथ दीपावली पर्व मनाया। गढ़ी कैंट में 08 गढ़वाल रेजीमेंट द्वारा आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित सैनिकों तथा उनके परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सैनिकों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलस का निरीक्षण किया तथा सैनिकों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर 08 गढ़वाल रेजीमेंट द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 08 गढ़वाल रेजीमेंट के सैनिक, भूतपूर्व सैनिक तथा उनके परिजन उपस्थित थे।
Related Posts
मुख्यमंत्री को समान नागरिक संहिता की गठित समिति ने ड्राफ्ट सौंपा।
- India Today Headlines team
- February 2, 2024
देहरादून : उत्तराखण्ड में समान नागरिक संहिता के लिये सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई […]
विधानसभा सत्र को लेकर पुलिस ने जारी किया यातायात प्लान, ये रूट रहेगा डायवर्ट…
- India Today Team
- February 25, 2024
अगर आप देहरादून आ रहे है या देहरादून में रहते है तो आपके लिए काम […]
देहरादून: युवती की हत्या प्रकरण में पुलिस ने की गहन समीक्षा
- India Today Headlines team
- February 5, 2026
देहरादून। कोतवाली नगर क्षेत्र में युवती की जघन्य हत्या के प्रकरण की जांच अधिकारी पुलिस […]
