देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों के साथ दीपावली पर्व मनाया। गढ़ी कैंट में 08 गढ़वाल रेजीमेंट द्वारा आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित सैनिकों तथा उनके परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सैनिकों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलस का निरीक्षण किया तथा सैनिकों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर 08 गढ़वाल रेजीमेंट द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 08 गढ़वाल रेजीमेंट के सैनिक, भूतपूर्व सैनिक तथा उनके परिजन उपस्थित थे।
Related Posts
G-20 समिट के सुरक्षा प्रबंधों की DGP ने की समीक्षा
- India Today Headlines team
- May 23, 2023
देहरादून। मुनिकीरेती में प्रस्तावित जी-20 समिट की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित तैयारियों को लेकर पुलिस […]
कुन्ना गांव में बारातघर निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने सतपाल महाराज को सौंपा ज्ञापन
- India Today Headlines team
- July 20, 2026
देहरादून। चकराता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देवभूमि लाखामंडल के कुन्ना गांव में बारातघर निर्माण की […]
उत्तराखंडः आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के 6357 शिकायतें दर्ज, अब तक हुए 9 नामांकन…
- India Today Team
- March 22, 2024
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय देहरादून द्वारा आज सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकार होली मिलन […]
