गौचर चमोली:
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर यहां राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विद्यालय में चित्रकला, स्लोगन, भाषण, कविता व निवंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम समन्वयक मेडम ध्यानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी चमोली के प्रतिनिधि के रूप में मेडम सेमवाल, प्रधानाचार्य मनोरमा भंडारी, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक विजय लक्ष्मी देवली एवं शिक्षक शिक्षिकाऐं मौजूद रहे।
