नई दिल्ली, एजेंसी। एक बार फिर से स्विस बैंक ने भारतीय खाताधारकों की सूची जारी की है। भारत को वार्षिक स्वचालित सूचना विनिमय के हिस्से के रूप में अपने नागरिकों और संगठनों के स्विस बैंक खाते के विवरण की चौथी लिस्ट मिली है। स्विट्जरलैंड ने 101 देशों के साथ लगभग 34 लाख वित्तीय खातों का विवरण साझा किया है। अधिकारियों ने कहा कि भारत के साथ साझा किया गया नया विवरण सैकड़ों वित्तीय खातों से संबंधित है, जिसमें कुछ व्यक्तियों, कॉरपोरेट्स और ट्रस्टों से जुड़े कई खातों के कई मामले शामिल हैं। सूचनाओं के आदान-प्रदान के गोपनीयता खंड और आगे की जांच पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव का हवाला देते हुए विशिष्टताओं का खुलासा नहीं किया, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि डेटा का इस्तेमाल संदिग्ध कर चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग और आतंक सहित अन्य गलत कामों की जांच में बड़े पैमाने पर किया जाएगा।
Related Posts
चंद्रयान-3: Mission Success: भारत ने रचा इतिहास
- Naveen Badhani
- August 23, 2023
नई दिल्ली। भारत के वैज्ञानिकों ने वो करिश्मा कर दिखाया, जिस पर न सिर्फ पूरे […]
जेनेरिक दवाएं खोजने और खरीदने के लिए मेडकार्ट का डिजिटल प्लेटफॉर्म अब हिंदी और गुजराती में भी
- Naveen Badhani
- November 22, 2022
अहमदाबाद: जेनेरिक दवाओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने, जेनेरिक दवाओं तक […]
मोटोरोला ने भारत का सबसे किफायती स्मार्टफोन मोटो ई13 किया लॉन्च
- Naveen Badhani
- August 14, 2023
नई दिल्ली। भारत में स्मार्टफोन के प्रमुख ब्रांड मोटोरोला ने लंबे इंतजार के बाद आज […]
