चंद्रयान-3: Mission Success: भारत ने रचा इतिहास

नई दिल्ली। भारत के वैज्ञानिकों ने वो करिश्मा कर दिखाया, जिस पर न सिर्फ पूरे देश को नाज है, बल्कि पूरी दुनिया उनका लोहा मानने को मजबूर हो गई है। हमारा चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर लैंड कर गया। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया। ऐसा इसलिए क्योंकि चांद पर अब तक जितने भी मिशन भेजे गए, उनमें से किसी भी मिशन का उद्देश्य चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव नहीं था। चंद्रमा का यह इलाका बहुत ही विषम परिस्थितियों वाला माना जाता है। यहां का तापमान भी काफी कम रहता है

चंद्रयान 3 मिशन से चांद के साउथ पोल की सतह पर लैंड करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। जिस पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों व सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी। चंद्रयान 3 को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि बच्चे कहते थे कि चंदा मामा दूर के लेकिन अब कहावत में कहा जाएगा कि चंदा मामा पास के। पूरे भारतवर्ष में चंद्रयान की सकुशल सॉफ्ट लैंडिंग के लिए दुआएं और प्रार्थनाएं हो रही थीं। पूजा, हवन और यज्ञ भी किए गए हैं। पूरा देश की नजर इसरो के चंद्रयान 3 के लाइव पर टिकी रहीं। चांद की सतह पर लैंड करते समय चंद्रयान 3 की रफ्तार 1 से 2 मीटर प्रति सेकेंड रही। विक्रम लैंडर ने चांद की सतह पर अपने कदम रख दिए हैं। चांद पर उतरने के साथ ही वो अपना काम शुरू करेगा। बता दें कि, चंद्रयान 3 मिशन पर 615 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *