ऋषिकेश। शनिवार की सुबह चीला पावर हाउस बैराज से एसडीआरएफ की टीम ने अंकिता का शव बरामद कर लिया गया है। अंकिता के पिता और भाई ने शव की पहचान कर ली है। वहीं पुलिस द्वारा रिसॉर्ट कर्मचारियों से भी शिनाख्त करवाई गई। अंकिता भंडारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। जानकारी के अनुसार चिकित्सकों का पैनल पोस्टमार्टम कर रहा है। जिसमें दो संकाय अध्यक्ष तथा चार सीनियर रेजिडेंट चिकित्सक शामिल हैं। अंकिता भंडारी का दाह संस्कार श्रीनगर में किया जाएगा। प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां कर ली है। उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि अंकिता भंडारी के शव को पोस्टमार्टम के पश्चात श्रीनगर ले जाया जाएगा। जिसके लिए ऋषिकेश से वाहन की व्यवस्था की गई है।
Related Posts
कस्तूरबा गांधी दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, उत्कृष्ट विभूतियां “जनभूषण” व “जनश्री” से अलंकृत
- India Today Headlines team
- February 22, 2026
नई टिहरी। कस्तूरबा गांधी दिवस के अवसर पर प्रतापनगर नागरिक सम्मान मंच की ओर से […]
उत्तराखंड के मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मिला 6 माह का सेवा विस्तार…
- India Today Team
- March 2, 2024
उत्तराखण्ड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को 6 माह का सेवा विस्तार मिला है। अब […]
निर्देशः संवेदनशील व सार्वजनिक स्थान पर ना हो कुर्बानी
- India Today Headlines team
- June 28, 2023
देहरादून। देशभर के साथ गुरूवार को उत्तराखंड में भी ईद का त्यौहार मनाया जाना है। […]
