चमोली। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीपलकोर्ट से करीब दो किलोमीटर आगे दो वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक वाहन सवार चार लोग घायल हो गए। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां दो लोगों की हालात नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी से थोड़ा आगे एक जिप्सी और सूमो में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में जिप्सी सवार छह लोगों में चार लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां घायलों में से दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि जिप्सी में छह लोग सवार थे, जिनमें से चार लोग घायल हुए हैं। वहीं, अन्य वाहन में सवार में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं पहुंची हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, चारों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। दो घायलों की हालत अब स्थिर है, जबकि दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
Related Posts
सीएम धामी ने सुना मन की बात कार्यक्रम, कहा – हमेशा प्रेरणादायी होता है प्रधानमंत्री का प्रोग्राम
- India Today Headlines team
- March 26, 2023
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी […]
एसटीएफ जमानत के विरुद्ध हाईकोर्ट जाएगी
- India Today Headlines team
- October 30, 2022
देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के क्रम में परीक्षा लीक प्रकरण में […]
आईसीआईसीआई बैंक ने हरिद्वार में खोली अपनी तीसरी शाखा
- India Today Headlines team
- May 26, 2023
हरिद्वार। आईसीआईसीआई बैंक ने हरिद्वार में एक नई शाखा खोली है। ज्वालापुर में स्थापित, शहर […]
