देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने शुक्रवार को उत्तराखंड विधानसभा भर्ती प्रकरण की रिपोर्ट प्राप्त होने पर की गई कड़ी कार्यवाही के बाद राज्यपाल रि. ले. जनरल गुरमीत सिंह से आज राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को विधानसभा में नियम विरुद्ध तदर्थ नियुक्तियों पर प्राप्त जांच रिपोर्ट और उस पर लिये गए निर्णयों से अवगत कराया। वहीं राज्यपाल ने भी निर्धारित समय के पूर्व जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर विशेषज्ञ समिति के प्रयासों को सराहा और विधानसभा अध्यक्ष द्वारा लिए गए निर्णयों पर संतोष व्यक्त किया, तथा विधानसभा की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने का सुझाव दिया।
Related Posts
सीएम पोर्टल की शिकायतों का प्राथमिता से करें निस्तारणःएसएसपी
- India Today Headlines team
- November 26, 2022
गुण्डा एक्ट में निरुद्ध आरोपियों को किया जाए जिला बदर एसएसपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के […]
CM धामी सरकार का बड़ा ऐलान: 195 करोड़ की मंजूरी!
- India Today Headlines team
- January 30, 2026
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में सड़क सुरक्षा, सौंग बांध पेयजल परियोजना, […]
मुख्यमंत्री ने पुरोला में किया 210 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
- India Today Headlines team
- June 9, 2025
पुरोला /उत्तरकाशी सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने को पुरोला में लगभग 210 करोड़ […]
