देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैंप कार्यालय में हंस फाउंडेशन के संस्थापक माता मंगला एवं भोले महाराज ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आपदा पीड़ितों के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु मुख्यमंत्री को 11 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। इसके लिए सीएम धामी ने हंस फाउंडेशन के संस्थापक माता मंगला एवं भोले महाराज का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हंस फाउंडेशन की ओर से राज्य सरकार को समय-समय पर सहयोग दिया जाता है। राज्य में जब भी कोई आपदा आती है या जरूरतमंदों को कोई जरूरत होती है, तो हंस फाउंडेशन सेवा के कार्यों में हमेशा आगे आता है। कोरोना काल में भी हंस फाउंडेशन द्वारा अनेक तरह से सेवा के कार्य किए गए। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में हंस फाउंडेशन द्वारा राज्य सरकार को लगातार सहयोग दिया जा रहा है। साल 2022 में कोरोना के दौरान हंस फाउंडेशन ने सरकार की मदद की थी। हंस फाउंडेशन ने तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक करोड़ 51 लाख रुपए का चेक भेंट किया था। साल 2021 में हंस फाउंडेशन ने प्रदेश के 12 सरकारी डिग्री कॉलेजों को 50-50 लाख की धनराशि देने का ऐलान किया था। जुलाई 2021 में हंस फाउंडेशन ने राज्य को 30 एम्बुलेंस भेंट की थी. साथ ही 20 ट्रूनेट जांच मशीनें और 500 ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान दिए थे।
Related Posts
82 वर्षों बाद 6माह के लिए देवरा यात्रा पूरी होने के बाद जाख देवता ध्याणियों की विदाई के साथ अपने मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हुये।
- India Today Headlines team
- March 4, 2023
भावुक क्षण में लोगों की आंखें नम हो गई प्रदीप लखेड़ा गौचर/चमोली। सीमांत […]
स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी को दूर करने को अलग कैडर बनाए जाने का दिया निर्देश
- India Today Headlines team
- January 3, 2023
भारत सरकार में संयुक्त सचिव विशाल चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक प्रदेश में स्वास्थ्य […]
उत्तराखंड ने गोवा को 5-0 से रौंदा, आरती के दो गोल से शानदार आगाज
- India Today Headlines team
- August 13, 2026
पुणे/हरिद्वार। हॉकी इंडिया की ओर से पुणे में आयोजित 16वीं जूनियर वुमन नेशनल चैंपियनशिप-2026 […]
