देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैंप कार्यालय में हंस फाउंडेशन के संस्थापक माता मंगला एवं भोले महाराज ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आपदा पीड़ितों के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु मुख्यमंत्री को 11 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। इसके लिए सीएम धामी ने हंस फाउंडेशन के संस्थापक माता मंगला एवं भोले महाराज का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हंस फाउंडेशन की ओर से राज्य सरकार को समय-समय पर सहयोग दिया जाता है। राज्य में जब भी कोई आपदा आती है या जरूरतमंदों को कोई जरूरत होती है, तो हंस फाउंडेशन सेवा के कार्यों में हमेशा आगे आता है। कोरोना काल में भी हंस फाउंडेशन द्वारा अनेक तरह से सेवा के कार्य किए गए। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में हंस फाउंडेशन द्वारा राज्य सरकार को लगातार सहयोग दिया जा रहा है। साल 2022 में कोरोना के दौरान हंस फाउंडेशन ने सरकार की मदद की थी। हंस फाउंडेशन ने तत्कालीन सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक करोड़ 51 लाख रुपए का चेक भेंट किया था। साल 2021 में हंस फाउंडेशन ने प्रदेश के 12 सरकारी डिग्री कॉलेजों को 50-50 लाख की धनराशि देने का ऐलान किया था। जुलाई 2021 में हंस फाउंडेशन ने राज्य को 30 एम्बुलेंस भेंट की थी. साथ ही 20 ट्रूनेट जांच मशीनें और 500 ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान दिए थे।
Related Posts
चक्का जाम सड़कें हुई सूनी, अचानक थम गये वाहनों के पहिये
- India Today Headlines team
- October 29, 2025
उत्तराखंड। परिवहन महासंघ के नेतृत्व में उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में आज यानी बुधवार को […]
25 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
- India Today Headlines team
- February 18, 2023
रूद्रप्रयाग। बाबा केदारनाथ धाम के कपाट विधि विधान के साथ 25 अप्रैल को सुबह छह […]
वैडिंग डेस्टिनेशन विकसित करने के लिए 04 सप्ताह में पॉलिसी बनाई जाय-मुख्यमंत्री
- India Today Team
- December 18, 2024
उत्तराखण्ड में वैडिंग डेस्टिनेशन विकसित किये जाने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा 04 सप्ताह में […]
