देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी रविवार को देहरादून के हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम में आयोजित उत्तराखंड किसान कॉन्क्लेव 2022 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा भी मौजूद रहीं । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसान कॉन्क्लेव के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। जोशी ने कहा कि किसानों की सबसे पहले चिंता अगर कोई करता है ,तो वह देश के प्रधानमंत्री हैं । किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। कृषि मंत्री जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज जो किसान सम्मान निधि किसानों को मिल रही है, वह प्रधानमंत्री का सपना है। किसानों की आय दुगनी होनी चाहिए उसमे सहायक सिद्ध हो रही है। इसके साथ ही जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के हित के लिए मुख्यमंत्री किसान प्रोत्साहन राशि 2 हजार रुपए देने की घोषणा की है। बजट में हमने उसका प्रावधान कर दिया है ।लगभग 200 करोड़ की व्यवस्था की है।निश्चित तौर पर यह योजना भी किसानों की आय दुगनी करने में सहायक सिद्ध होगा। जोशी ने कहा कि प्रदेश में होल्डीकल्चर और एग्रीकल्चर में अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश के कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि आज उत्तराखंड के अंदर एप्पल मिशन में जहां पूर्व में मात्र 4 करोड़ रुपए मिलता था, आज मुख्यमंत्री धामी ने 12 करोड़ की एप्पल मिशन के लिए स्वीकृति प्रदान की है।कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि आज हम 34 प्रतिशत जैविक है और राज्य सरकार का संकल्प है कि जब हमारा राज्य 25 वर्ष का होगा तब हम इसे 50 प्रतिशत से भी ऊपर लेकर जाएंगे। इस दिशा में धामी सरकार कार्य कर रही है और इसके माध्यम से न केवल आर्थिकी मजबूत होगी बल्कि पलायन को रोकने में भी कामयाब सिद्ध होगा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को कृषि मंत्री जोशी ने सम्मानित भी किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद रेखा वर्मा, जोगेंद्र पुंडीर, मडंल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, अश्वनी दुबे सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Related Posts
यात्रा: सुपर स्टार रजनीकां इन दिनों ऋषिकेश मे, सीने अभिनेता धार्मिक यात्रा पर…
- India Today Team
- May 30, 2024
हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत उत्तराखंड की यात्रा पर है। बुधवार को […]
“GST बचत उत्सव” के तहत मुख्यमंत्री धामी ने राजपुर, देहरादून में विभिन्न दुकानों का भ्रमण किया।
- India Today Headlines team
- September 23, 2025
देहरादून। मुख्यमंत्री धामी ने राजपुर, देहरादून में “GST बचत उत्सव” के तहत विभिन्न दुकानों का […]
ईको सेंसटिव जोन की बंदिशों के बाद भी नदी किनारे हो रहे निर्माण कार्य।
- India Today Headlines team
- September 15, 2025
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में भागीरथी घाटी के तमाम सहयक नदियों के तटों पर ईको सेंसटिव जोन […]
