सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान, सेंट थेरेसास स्कूल दूसरे और रेनबो पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा
श्रीनगर। झूझूड़ा बैंकुंठ प्रदर्शनी मेला एवं विकास प्रदर्शनी-2026 के तहत शनिवार को आयोजित सीनियर वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा और शानदार प्रस्तुतियों से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।
सांस्कृतिक प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में आइरिस पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सेंट थेरेसास स्कूल दूसरे और रेनबो पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, सांत्वना पुरस्कार के लिए एसवीएम श्रीकोट इंटर कॉलेज और श्री गुरु राम राय स्कूल का चयन किया गया।

विभिन्न वर्गों में इन प्रतिभागियों ने हासिल किए स्थान
प्राथमिक वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में सेंट थेरेसास कॉन्वेंट स्कूल श्रीनगर के रुद्राक्ष भंडारी ने प्रथम, होली एंजेल कीर्तिनगर के अनमोल ने द्वितीय और श्री गुरु राम पब्लिक स्कूल की कौशिकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर वर्ग में नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास श्रीनगर की सोनम ने प्रथम, द मार्शल स्कूल की अग्रिमा ने द्वितीय और किड्स वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की सानवी रावत ने तृतीय स्थान हासिल किया।
सीनियर वर्ग में भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल की रिया बुटोला ने प्रथम, आइरिस पब्लिक स्कूल की नेहा गुसाईं ने द्वितीय और सेंट थेरेसास कॉन्वेंट स्कूल श्रीनगर की अभिरुचि भट्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बेबी शो और बॉडी बिल्डिंग में भी दिखा उत्साह
मेले के तहत आयोजित बेबी शो में रुद्र सिंह रावत ने बाजी मारी। वहीं, बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में नवीन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि मेले के माध्यम से बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।
