Your Website Description

केदारनाथ यात्रा 2027 से पहले एसटीपी निर्माण पूरा करने के निर्देश, डीएम ने की समीक्षा

रुद्रप्रयाग। आगामी केदारनाथ धाम यात्रा 2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने सीवेज प्रबंधन व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी है। बुधवार को जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें नमामि गंगे के तहत निर्माणाधीन एसटीपी परियोजनाओं की समीक्षा की गई।

डीएम ने गौरीकुंड, सीतापुर, तिलवाड़ा और सोनप्रयाग में निर्माणाधीन एसटीपी का कार्य यात्रा शुरू होने से पहले पूरा कर उन्हें क्रियाशील करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा।

तिलवाड़ा के 100 केएलडी एसटीपी और पेयजल निगम श्रीनगर की परियोजनाओं की समीक्षा के लिए अलग बैठक करने के निर्देश भी दिए गए। डीएम ने कहा कि निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर कर नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि केदारनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीवेज प्रबंधन और नदियों की स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *