Your Website Description

CM धामी ने सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचकर दी इगास पर्व की बधाई

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचकर उन्हें उत्तराखंड के लोकपर्व इगास (बूढ़ी दीपावली) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सांसद के परिवारजनों को भी इगास पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इगास उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक विरासत और लोक आस्थाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के साथ ही पूर्वजों से प्राप्त परंपराओं को संजोने का संदेश देता है। इगास का उत्तराखंड के जनजीवन में विशेष स्थान है और यह प्रदेश की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित करता है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की लोकपरंपराएं केवल सांस्कृतिक धरोहर ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सामूहिकता और आपसी प्रेम का भी प्रतीक हैं। इगास जैसे लोकपर्व हमें अपनी जड़ों, अपनी मिट्टी और परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा देते हैं। साथ ही नई पीढ़ी को अपनी लोकसंस्कृति और पारंपरिक विरासत से परिचित कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, लोककला, लोकभाषाओं और पारंपरिक त्योहारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इगास जैसे लोकपर्वों को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिल रही है। इसके माध्यम से देश-दुनिया में उत्तराखंड की विशिष्ट लोकपरंपराओं का प्रचार-प्रसार भी हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *