देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री का उत्तराखंड की धरती पर स्वागत करते हुए उनके आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
