Your Website Description

गौचर में प्रेस क्लब कार्यालय का शुभारंभ, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

गौचर। नगर क्षेत्र गौचर में बुधवार को प्रेस क्लब कार्यालय का पूजा-अर्चना के बाद रिबन काटकर शुभारंभ किया गया। पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी और भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री ने संयुक्त रूप से कार्यालय का उद्घाटन किया। उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग अलकेश नौडियाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ने कहा कि जनपद चमोली के प्रवेश द्वार गौचर में प्रेस क्लब की स्थापना से स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान में मदद मिलेगी। उन्होंने पत्रकारों से सजगता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष दिग्पाल गुसाईं ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रेस क्लब संरक्षक ललित प्रसाद लखेड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, वीरपाल नेगी, सुनील पंवार, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक राजेंद्र नेगी, राजेंद्र प्रसाद मैखुरी और शिवलाल भारती सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *