Your Website Description

सतपाल महाराज ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की भेंट, कार्यकाल के लिए दी शुभकामनाएं

देहरादून। उत्तराखंड के लोक निर्माण, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज और उनकी धर्मपत्नी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत ने आज लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रदेश के विकास में राज्यपाल के योगदान को सराहा

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड के राज्यपाल पद पर आसीन होने से लेकर अपना कार्यकाल पूरा करने तक लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रदेश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया।

‘आत्मा के स्वर’ पुस्तक में संकलित हैं 108 संबोधन

सतपाल महाराज ने बताया कि राज्यपाल गुरमीत सिंह के विभिन्न कार्यक्रमों में दिए गए संबोधनों को संकलित कर ‘आत्मा के स्वर’ नामक पुस्तक प्रकाशित की गई है। इस पुस्तक में विभिन्न कार्यक्रमों, उत्सवों और दीक्षांत समारोहों सहित कुल 108 प्रमुख संबोधनों को शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह संकलन राज्यपाल के विचारों, अनुभवों और विभिन्न अवसरों पर दिए गए संदेशों को एक स्थान पर प्रस्तुत करने का माध्यम है।

शिष्टाचार भेंट के दौरान सतपाल महाराज और अमृता रावत ने राज्यपाल के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *